बरहेट में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत
साहिबगंज, अगस्त 18 -- बरहेट। बरहेट-बोरियो मेन रोड पर हरिश्चंद्रपुर मोड़ के पास रविवार की रात तेज रफ्तार अनियंत्रित तेज टैंकर ने एक बाइक सवार को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान दोनों युवक की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान लोगाई गांव के किरानी हांसदा (25 )व हरिश्चंद्रपुर गांव के बाबूजी किस्कू (35)के रूप में हुई है। उधर, सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की 112 आपातकालीन सेवा मौके पर पहुंच दोनों घायलों को तत्काल बरहेट सीएचसी पहुंचाया। दोनों की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में किरानी हांसदा ने दम तोड़ दिया। वहीं, बाबूजी किस्कू का इलाज जारी था, लेकिन सोमवार को इलाज के दौरान उनकी भी मौत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.