साहिबगंज, अक्टूबर 5 -- बरहेट। प्रखंड के गोपलाडीह पंचायत के हड़वाडीह विद्यालय भवन में सोमवार को पंचायत स्तरीय स्वास्थ्य जागरुकता अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान 'स्वास्थ्य क्रांति अभियान 2026-27' के तहत आरसीएम सरोज देवी फाउंडेशन के बैनर तले चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान राइज के सिद्धांत के अनुरूप विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं एवं 13 प्रकार की बीमारियों के संबंध में ग्रामीणों को जानकारी दी गई। बीमारियों से बचाव, घरेलू उपचार की विधियों तथा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया गया। आयोजकों ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहने और बीमारी के शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करने की अपील की। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरुकता बढ़ाने तथा लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। मौके पर श...