साहिबगंज, अप्रैल 16 -- बरहेट । थाना क्षेत्र के ईमली चौक और रघुनाथपुर के बीच बुधवार की शाम को टोटो पलटने से चार सवारी घायल हो गया । एक को गंभीर अवस्था में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार टोटो बरहरवा से बरहेट सवारी लेकर आ रहा था । ईमली चौक पार होकर रघुनाथपुर से पहले रास्ते में एक गाय सामने आ गया । गाय को बचाने के चक्कर में चालक का संतुलन बिगड़ गया। इससे टोटो पलट गया । इस दुर्घटना से मिर्जाचौकी के मनीष कुमार (38) एवं उसके पांच साल का पुत्र आदर्श कुमार,सनमनी गांव के अनु तुरी (60), झबरी गांव की सीमा देवी (50) गंभीर रूप से घायल हो गया । कुछ सवारी को आंशिक चोट लगी है। इधर, सूचना पर बरहेट थाना पुलिस घटनास्थल पहुंच कर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया तथा टोटो को अपने साथ थाना लेकर आ गया । घायलों का प्राथमिक उपचार डॉक्टर स...