साहिबगंज, मई 13 -- बरहेट । प्रखंड क्षेत्र के साहिबगंज- गोविंदपुर स्टेट हाइवे स्थित बरहेट बाजार के गांधी मैदान से तीन मोहानी चौक तक बुधवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व सीओ सह बीडीओ अंशु कुमार पांडे व थाना प्रभारी चंदन कुमार भैया ने किया । इस दौरान सड़क किनारे दोनों ओर के क्षेत्र को अतिक्रमण करने का निर्देश दिया ।

अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम सड़क किनारे अतिक्रमण कर बनाये गये मकान, दुकान समेत अन्य निर्माण को 24 घंटे के अंदर खुद से हटाने का अल्टीमेटम दिया । सीओ अंशु कुमार पांडे ने कहा कि संबंधित लोगों को बीते पांच मई से पहले अतिक्रमण हटा लेने को कहा था ,लेकिन इसका पालन नहीं किया गया है। पूर्व में ही सभी को अंचल कार्यालय से इस संबंध में नोटिस दिया जा चुका है । नोटिस में उन्हें स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया था ।

अव...