साहिबगंज, जुलाई 24 -- बरहेट । सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान के निर्देश पर शुक्रवार को कौशल नर्सिंग कॉलेज में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत टीबी जागरुकता व स्क्रीनिंग कार्यक्रम हुआ । मौके पर राज्य समन्वयक दीपक ठक्कर , पीपीएम दिनेश कुमार , एसटीएस जीवन मिंज व एसटीएलएस अनवर हुसैन ने छात्रों , फैकल्टी सदस्यों को टीबी के कारणों , लक्षणों , फैलने के तरीकों , बचाव के उपाय ओर समय पर जांच व बिना रुके इलाज की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी । बताया कि टीबी पूरी तरह से ठीक होने वाली बीमारी है । शुरुआती लक्षणों में पता चलने पर दवा का पूरा कोर्स करने से मरीज पूरी तरह ठीक हो सकता है । टीबी मुक्त भारत मोबाइल ऐप के बारे में भी जानकारी दी गई । वक्ताओं ने ' निक्षय मित्र ' के बारे में बताया । उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति, संस्थान, संगठन या सामाजिक समूह टीब...