साहिबगंज, अप्रैल 1 -- बरहेट । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ममता वाहन संचालकों को बीते 18 माह से भुगतान नहीं मिला है। इसे लेकर बुधवार से वे लोग बेमियादी हड़ताल पर चले गए हैं। इस मामले में बरहेट ममता वाहन चालक संघ के अध्यक्ष हरेन्द्र पंडित ने बताया कि अक्टूबर 2024 से अब तक 18 माह का भुगतान नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि राशि नहीं मिलने से ममता वाहन संचालन को काम करने में काफी दिक्कत हो रही है। अपने स्तर से 18 माह तक गाड़ी का रख रखाव, ड्राइवर का वेतन, डीजल, पेट्रोल आदि का मेंटेनेंस करते रहे। इसी क्रम में कई चालकों का कर्ज भी हो गया है। विवश होकर हमलोगों को हड़ताल पर जाना पड़ा है। इस मामले को लेकर कई बार विभाग से आश्वासन मिलने के बाद भी पैसा नहीं मिला है। दूसरी ओर सिविल सर्जन रामदेव पासवान ने कहा कि मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। तत्काल अग...