साहिबगंज, जून 30 -- बरहेट । बरहेट - साहिबगंज स्टेट हाइवे पर स्थित पंचकठिया बाजार में मंगलवार की सुबह स्कॉर्पियो चालक ने सड़क किनारे खड़ी बाइक सवार एक व्यक्ति व उसके साथ बातचीत कर रही एक महिला को टक्कर मार दी । हादसे में बाइक पर सवार व पास खड़ी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई । इस घटना पर आसपास के लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को इलाज के लिए बरहेट सीएचसी लाया । गंभीर रूप से घायल हुए पंचकठिया बाजार के जितेन दत्ता (54) को चंद्रगोड़ा मिशन अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गई । गंभीर रूप से घायल पंचकठिया बाजार की सहिया सलोनी टुडू (45) का सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है ।

घटना की जांच इधर , घटना की सूचना मिलते ही बरहेट थाना पुलिस घटनास्थल पहुंच जांच शुरू की । आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया...