बलरामपुर, जून 2 -- बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर में गैंडास बुजुर्ग थाना क्षेत्र के रेहरामाफी गांव में बरही समारोह के दौरान डांस स्टेज पर चढ़ने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दो लोगों पर लाठी-डंडों और लोहे के कड़े से हमला कर दिया गया। हमले में युवक और उसका भतीजा घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में रेहरामाफी (दक्षिणीडीह) निवासी राहुल यादव पुत्र पंचम यादव ने बताया कि 31 मई की रात पट्टीदारी में आयोजित बरही कार्यक्रम में नृत्य का आयोजन चल रहा था। यह भी पढ़ें- बरही समारोह में स्टेज पर चढ़ने को लेकर बवाल, दो पर जानलेवा हमला इसी दौरान गांव के अखिलेश यादव, मुकेश कुमार, जगदीश प्रसाद और रमेश कुमार बार-बार डांस स्टेज पर चढ़ने का प्रयास कर रहे थे। राह...