चतरा, अप्रैल 13 -- इटखोरी प्रतिनिधि। बरही महिला पुलिस ने प्रखंड क्षेत्र के बन्थु गांव में फरार अभियुक्त शिवम कुमार सिंह के घर सोमवार को इश्तेहार चिपकाया। बरही महिला थाना कांड संख्या 13/25 दिनांक 15 अक्टूबर 2025 धारा-64(2) एम के प्राथमिकी अभियुक्त शिवम कुमार सिंह पिता श्याम सिंह बन्थु गांव निवासी के विरुद्ध धारा 84 बीएनएसएस के अन्तर्गत निर्गत इश्तिहार का तामिला किया गया है। इस मौके पर बरही थाना से आये महिला पुलिस अधिकारी किरण कच्छप व अन्य अधिकारियों ने ढोल बजाकर इश्तेहार चिपकाया। यह भी पढ़ें- गिलहरी यादव हत्याकांड : अभियुक्त के घर इश्तेहार तामिला यह भी पढ़ें- बाइक से गिरकर चानोडीह की महिला घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.