बरही बाराटांड़ के पास सड़क से पुलिस ने बुजुर्ग का क्षत विक्षत शव बरामद किया
हजारीबाग, जून 23 -- बरही, प्रतिनिधि। बरही बाराटांड़ के पास हजारीबाग रोड में पुलिस ने बुजुर्ग का क्षत विक्षत शव बरामद किया। ग्रामीणों की मदद से शव को पोस्टमार्टम के लिए बरही अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। बरही अनुमंडलीय अस्पताल में शव की पहचान बाराटांड़ बरही के रहने वाले उत्तम रविदास उम्र 65 वर्ष के रूप में की गई। लोगों ने बताया कि उमस और गर्मी से परेशान बुजुर्ग आधी रात को घर से निकलकर हजारीबाग रोड बाराटांड़ के पास सड़क किनारे हवा लेने के लिए बैठे थे। इसी बीच तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सुबह लोगों ने उनका क्षत विक्षत शव को देखा और पुलिस को जानकारी दी। सड़क किनारे बैठे बुजुर्ग की ट्रक से कुचलने की घटना सीसीटीवी फुटेज में देखी गई है। घटना रात के 12:10 बजे की है। बरही अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.