बरही पुलिस ने बरामद मोबाइल को लौटाया
हजारीबाग, जून 24 -- बरही प्रतिनिधि। बरही थाना पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पटना रोड निवासी सचिन कुमार का गुम हुआ मोबाइल बरामद कर बुधवार को उन्हें सौंप दिया। मोबाइल मिलने पर उपयोगकर्ता ने पुलिस का आभार जताया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने लोगों से अपील की कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तत्काल सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के साथ निकटतम थाना को भी सूचना दें, ताकि मोबाइल को ट्रैक कर बरामद किया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.