हजारीबाग, मार्च 24 -- बरही प्रतिनिधि। बरही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर जीटी रोड बिलौंतिया मोड़ पर ट्रक के चालक केबिन से 33 पेटी अंग्रेजी शराब आफिसर च्वाइस बरामद की। थानाप्रभारी ने बताया कि गुप्त सूचना पर थाना की पुलिस टीम बिलौंतिया मोड़ पर टाटा ट्रक नंबर बीआर 01जीसी 7072 को रोककर जांच की तो चालक के केबिन में 33 पेटी अंग्रेजी शराब आफिसर च्वाइस और 1000 पीस ऑफिसर चॉइस टेट्रा पैक बरामद हुआ। ट्रक समेत जब्त शराब को थाना लाया गया जहां शराब तस्कर, ट्रक चालक और मालिक के खिलाफ मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...