बरही पुलिस ने खोए हुए 10 वर्षीय बच्चे को परिजनों को सौंपा
हजारीबाग, अगस्त 21 -- बरही प्रतिनिधि। पश्चिम बंगाल से भटक कर आ गए 10 वर्षीय बच्चे को बरही पुलिस ने अथक प्रयास से उसके परिजनों से मिलाया। बच्चा 19 अगस्त को बरही में भटकता हुआ मिला था, जिसे ग्रामीणों ने थाना को सुपुर्द कर दिया था। सूरज कुमार, उम्र 10 वर्ष पिता सुनील नूनिया, माता राधा देवी, पता- कुल्टी, पोस्ट-सुंदरचक, जिला- पश्चिम बर्दवान, पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। बरही थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक विनोद कुमार एवं एसआई रामेश्वर रविदास ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके परिजनों से संपर्क किया। थानाप्रभारी ने मौसी आरती कुमारी पासवान पति सोनू नूनिया और नानी लक्षमिनिया पति लखन नूनिया, ग्राम सोदेपुर, चिनाकुरी आसनसोल, राधानगर, रेलवे कॉलोनी, बर्द्धमान से संपर्क किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.