बरही पश्चिमी के मुखिया ने बरही चौक की साफ सफाई करायी
हजारीबाग, मई 26 -- बरही प्रतिनिधि। बरही चौक समेत सड़कों पर पसरी गंदगी से जब लोग परेशान होने लगे तब बरही पश्चिमी के मुखिया शमशेर आलम ने सोमवार को बरही चौक के आसपास की गंदगी को साफ कराया। मुखिया के इस कार्य की लोगों ने सराहना की। बरही चौक समेत सड़कों की साफ सफाई के लिए बरही में कोई व्यवस्था नहीं है। जब बहुत अधिक गंदगी से लोग परेशान हो जाते हैं तो कभी बरही पश्चिमी के मुखिया और कभी बरही पूर्वी के मुखिया साफ सफाई कराते हैं। बरही अधिसूचित क्षेत्र नहीं है। विकल्प में अन्य कोई व्यवस्था भी नहीं बनायी गई है। इसके कारण बरही चौक समेत सार्वजनिक स्थानों की साफ सफाई नियमित रुप से नहीं होती है। यह भी पढ़ें- श्रमिकों की नियुक्ति भुगतान में अनियमितता के खिलाफ ज्ञापन एकबार हजारीबाग के पूर्व उपायुक्त बरही चौक और सड़कों पर पसरी गंदगी को देखकर हजारीबाग नगरपालि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.