देवघर, जनवरी 4 -- देवघर। एसपी सौरभ के निर्देशानुसार जिले में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के मोबाइल, सिमकार्ड की जांच के बाद साइबर क्राइम का लिंक व सबूत मिलने के बाद कोर्ट में पेशी कर न्यायाधीश के आदेश पर शनिवार शाम जेल भेज दिया गया। पथरोल थाना के बरही मौजा अवस्थित जंगल में छापेमारी की गयी। जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि पथरोल थाना के बरही मौजा अंतर्गत जंगल में कुछ युवक फर्जी कस्टमर केयर प्रतिनिधि बन आमलोगों को ठग रहे हैं। एसपी के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर बताए गए स्थान पर छापेमारी कर दो युवक को मौके से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में पथरोल थाना के पोखरियातरी गोनैया गांव निवासी 23 वर्षीय रमेश दास, पिता- प्रसादी दास, गोविंदपुर कुशाहा गांव निवास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.