बरही चौक का नाम भगवान बिरसा मुंडा के नाम पर करने की मांग
हजारीबाग, मई 16 -- इचाक प्रतिनिधि। झारखंड स्वतंत्रता सेनानी विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष बटेश्वर मेहता ने हजारीबाग के ऐतिहासिक बरही चौक का नाम भगवान बिरसा मुंडा के नाम पर रखने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर जल्द निर्णय लेने का आग्रह किया। पत्र में कहा गया है कि बरही चौक ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थल है, जो रांची, पटना, नई दिल्ली और कोलकाता को जोड़ता है। उन्होंने कहा कि देश के महान आदिवासी नायक भगवान बिरसा मुंडा के नाम पर चौक का नामकरण पूरे झारखंड के लिए गौरव की बात होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.