दरभंगा, मार्च 23 -- केवटी। थाना क्षेत्र के बरही गांव के ईदगाह के पास पुलिस ने एक बाइक पर सवार दो शराब तस्करों को रोककर तलाशी ली। इस दौरान उनके पास से करीब चार लीटर देसी चुलाई महुआ शराब बरामद की गई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायालय भेज दिया। जानकारी के अनुसार गश्ती के दौरान पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में एक बाइक पर सवार दो युवकों को रोककर पूछताछ की व उनके झोले की तलाशी ली। इस दौरान झोले से करीब चार लीटर देशी महुआ शराब बरामद हुई। गिरफ्तार तस्कर थाना क्षेत्र के बिनवारा गांव निवासी सुभाष कुमार तथा अमित कुमार बताये गये हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.