हजारीबाग, जून 13 -- बरही, प्रतिनिधि। बरही गया रोड ओवरब्रिज के पास शनिवार की सुबह पाइप लदा टेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। टेलर के पलटने से कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। टेलर संख्या एनएल 01क्यू 2721 बिहार की और जा रहा था। बरही के गया रोड ओवरब्रिज के पास सड़क खराब रहने के कारण अनियंत्रित हो गया और सड़क पर ही पलट गया। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। चालक को मामूली चोट आयी थी जिसे प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...