हजारीबाग, सितम्बर 24 -- बरही प्रतिनिधि। बरही के श्रीनगर गांव में जीटी रोड पर अंडरपास बनाने की मांग करते हुए ग्रामीण सांसद मनीष जायसवाल से मिले और अपनी मांग रखी। सांसद मनीष जायसवाल ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वे उनकी मांग को लेकर एनएचएआई के अधिकारियों से बात करेंगे। ग्रामीणों ने बताया कि जब से जीटी रोड को फोरलेन और सिक्सलेन बनाया जा रहा है, तब से श्रीनगर गांव के ग्रामीणों का जीवन कठिन हो गया है। गांव के एक तरफ आबादी है तो दूसरी तरफ उनका खेत-खलिहान और मवेशियों का चारागाह है। ऐसे में ग्रामीणों को प्रतिदिन जान जोखिम में डालकर तेज रफ्तार जीटी रोड को पार करना पड़ता है। किसानों और पशुपालकों को अपने मवेशियों को लेकर दिन में कई बार सड़क पार करनी पड़ती है। वहीं स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को भी सड़क पार करने में काफी भय लगता है। ग्रामीण...