हजारीबाग, मई 6 -- बबरही प्रतिनिधि। सांसद मनीष जायसवाल और विधायक मनोज यादव के सौजन्य से प्राप्त दो दर्जन से अधिक लहंगा बरही के विभिन्न गांवों की जरूरतमंद बेटियों के बीच वितरण किया गया। लहंगा वितरण करने वालों में विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, भाजपा नेता सुरेंद्र रजक, सांसद प्रतिनिधि रंजीत चंद्रवंशी, जिप प्रतिनिधि गुरुदेव गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि भगवान केशरी, रितेश कुमार, हितेश राज शामिल थे।सांसद और विधायक के इस पहल की ग्रामीणों ने सराहना की। लहंगा वितरण करने वाले सांसद और विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि सांसद मनीष जयसवाल और विधायक मनोज यादव के सामाजिक कार्य आगे भी जारी रहेंगे, ताकि समाज के कमजोर वर्गों को सहायता मिलती रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.