हजारीबाग, जनवरी 9 -- बरही / चौपारण हिटी बरही थाना क्षेत्र के देवचन्दा मोड़ के समीप शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में पाण्डेयबारा निवासी 21 वर्षीय बलवंत पांडेय की दर्दनाक मौत हो गई। झुमरीतिलैया परीक्षा देने रही अपनी छोटी बहन को बरही चौक पर छोड़कर बलवंत इटखोरी जा रहा था। हादसे की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शिक्षक ने अचानक मोड़ी बाइक, डिवाइडर से टकराया युवक पाण्डेयबारा निवासी नवरंजन पांडेय का पुत्र बलवंत पांडेय शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे बाइक से तिलैया परीक्षा देने जा रही अपनी छोटी बहन को बरही चौक छोड़कर इटखोरी मोड़ होते भद्रकाली मंदिर के लिए निकला। देवचन्दा मोड़ के पास आगे चल रहे एक बाइक सवार ने बिना कोई सिग्नल दिए अचानक अपनी गाड़ी दाईं ओर मोड़ दी। पीछे से आ रहे बलवंत की बाइक उससे टकरा गई, जिससे वह अनियंत्रित होकर सड़क के बीच ब...