हजारीबाग, फरवरी 6 -- बरही/हजारीबाग, हिटी। बरही चौक पर स्थित जय माता दी ज्वेलर्स का चार बैग में रखे सोने चांदी के जेवर लूटने वाला पांचवें लुटेरे को बरही थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पांचवें आरोपी की गिरफ्तारी पर बरही के एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने पत्रकारों को बताया कि बरही पुलिस को जानकारी मिली कि गयाजी जिले के आमस थाना के ग्राम बनाही का रहने वाला अभियुक्त रामाशीष चौधरी अपने घर पर है। इसी सूचना पर पुलिस टीम ने छापामारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। रामाशीष चौधरी दुर्घटना में घायल होने के कारण अपने घर में इलाज करा रहा था। दुर्घटना में उसका पैर जख्मी हो गया था। एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने बताया कि लूट कांड के पांच अभियुक्त गिरफ्तार हो चुके हैं, छठे अभियुक्त की पहचान कर ली गई है। एसआईटी टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी कर रही है। छाप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.