बरही की वर्षा का झारखंड महिला अंडर-19 टीम में चयन
हजारीबाग, सितम्बर 28 -- हजारीबाग, हिंदुस्तान प्रतिनिधि। अंतर्राष्ट्रीय बेटी दिवस के मौके पर हजारीबाग जिले की एक बेटी की उपलब्धि ने हजारीबाग जिले वासियों को खासा उत्साहित किया। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत बरही प्रखंड की युवा महिला क्रिकेटर वर्षा कुमारी का चयन झारखंड महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में हुआ है। वीरेंद्र कुमार की पुत्री वर्षा के चयन से हजारीबाग जिला क्रिकेट संघ (एचडीसीए) और जिले के क्रिकेट प्रेमियों में खुशी है। वर्षा के चयन पर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में सांसद सह एचडीसीए चेयरमैन मनीष जायसवाल ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि वर्षा ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और निरंतर अभ्यास के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। एचडीसीए अध्यक्ष राजीव सिंह ने कहा कि वर्षा का चयन संघ के लिए गौरव का विषय है।उनकी मेहनत और लगन ने यह उपलब्धि दिलाई है। सचिव बंटी तिव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.