हजारीबाग, अप्रैल 11 -- बरही प्रतिनिधि। बरही चौक पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। ट्रक के टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बरही अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के बाद उसे सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बबलू राणा उम्र 24 वर्ष पिता मनोज राणा पंचमाधव गांव का रहने वाला था। दुर्घटना दोपहर को हुई। पंचमाधव से आ रहे बबलू राणा बरही चौक से गया रोड की ओर जा रहे थे। इसी बीच हजारीबाग रोड की ओर तेजी से जा रहे ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। दुर्घटना में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गंभीर रुप से घायल बबलू राणा को आसपास के लोगों की मदद से बरही अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बबलू राणा की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिय...