बरही, हजारीबाग, रामगढ़ और पतरातु औद्योगिक प्रक्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का अभाव
हजारीबाग, मई 8 -- बरही प्रतिनिधि। झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने औद्योगिक प्रक्षेत्र बरही, हजारीबाग, रामगढ़ और पतरातु का दौरा किया और बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया। झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स की टीम ने प्रक्षेत्र में पानी, बिजली, सड़क और भूमि की पजेशन से संबंधित समस्या की जानकारी ली। शुक्रवार को चैंबर्स की टीम ने पतरातु, रामगढ़, हजारीबाग और बरही इंडस्ट्रियल एरिया का निरीक्षण कर उद्यमियों से संवाद किया। टीम का नेतृत्व चैम्बर के सह सचिव रोहित पोद्दार कर रहे थे। उनके साथ कार्यकारिणी सदस्य तुलसी पटेल, नॉर्थ छोटानागपुर के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विनय अग्रवाल, रामगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मंजीत साहनी और सचिव मनोज चतुर्वेदी शामिल थे। उद्यमियों ने उन्हें बताया कि इंडस्ट्रियल एरिया में पानी, बिजली, सड़क और ड्रेनेज सिस्टम का घोर अभाव है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.