पीलीभीत, फरवरी 26 -- पीलीभीत। साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन की ओर से आयोजित नेशनल साइंस ओलंपियाड में कंपोजिट स्कूल बरहा के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय के तीन विद्यार्थियों ने अपने-अपने वर्ग में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त कर स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल ऑफ एक्सीलेंस) हासिल किया। कक्षा 8 के छात्र संदीप ने लेवल टू के लिए क्वालीफाई कर गोल्ड मेडल प्राप्त कर विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया। कक्षा 8 के छात्र यशपाल एवं कक्षा 7 की छात्रा साक्षी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। विद्यालय के 22 बच्चों की एग्जाम फीस अगस्त्या इंटरनेशनल फाउंडेशन एवं हुंडई मोटर्स इंडिया फाउंडेशन ने दी। इन सभी विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। ओलंपियाड परीक्षा के नोडल शिक्षक संतोष कुमार खरे ने बता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.