मिर्जापुर, मार्च 8 -- जिगना। क्षेत्र के चेहरा-बामपुर कंबाइंड क्लब ग्राउंड पर शनिवार को अंतर जनपदीय दो दिवसीय वालीबॉल खेल प्रतियोगिता के उदघाटन मैच में बरहां खुर्द की टीम ने महेवा (प्रयागराज) की टीम को 23-25, 25-23, 25-14 के अंतर से पराजित कर दिया। इसके पूर्व प्रतियोगिता के आयोजक श्याम कांत शुक्ला लहरी ने वालीबॉल उछालकर प्रतियोगिता का उदघाटन किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचल में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उन्हें अवसर प्रदान करने की जरूरत है। खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिला वालीबॉल संघ प्रयागराज के महासचिव रामेश्वर प्रसाद शुक्ला, प्रबंधक गणेश गोस्वामी,विकास तिवारी उर्फ विक्की,अजय तिवारी, रमाशंकर तिवारी,शुभम पांडेय आदि रहे। मोहम्मद मुस्तफा एवं विनोद कुमार पांडेय ने कमेंट्री कर रोमांच को बनाए रखा। अनुपम और आकाश मैच रेफरी रह...