साहिबगंज, जून 4 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि। मानव तस्करी, बाल श्रम एवं अन्य संबंधित अपराधों की रोकथाम को लेकर आरपीएफ द्वारा बरहरवा रेलवे स्टेशन पर गुरुवार सघन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान चार नाबालिग बालकों को संदिग्ध परिस्थिति में स्टेशन परिसर से सुरक्षित बरामद किया गया। मिली जानकारी के अनुसार आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार के पर्यवेक्षण में एएसआई अजय कुमार हांसदा, आरपीएफ जवान प्रवीण कुमार तथा सीपीडीएस टीम मालदा के राहुल कुमार, एस.के. सुमन एवं रितेश कुमार ने संयुक्त रूप से स्टेशन परिसर में छापामारी एवं जांच अभियान चलाया। इसी दौरान प्रतीक्षालय के समीप चार नाबालिग बालक बिना किसी सामान के घूमते हुए पाए गए। पूछताछ में सभी बालकों ने अपनी उम्र 15 से 16 वर्ष के बीच बताई तथा अपना घर बरहेट थाना क्षेत्र, साहिबगंज जिला का बताया। गहन पूछताछ के दौ...