साहिबगंज, फरवरी 21 -- साहिबगंज। बाल सुरक्षा एवं यात्री संरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बरहरवा रेलवे स्टेशन पर "ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते" के तहत विशेष अभियान 20 फरवरी को संचालित किया गया। यह अभियान मालदा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन तथा मंडल सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ आशीम कुमार कुल्लू के पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ। अभियान के दौरान आरपीएफ पोस्ट बरहरवा के स्टाफ द्वारा स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में गहन जांच की गई, जिसमें पाँच नाबालिग बालक असुरक्षित परिस्थिति में पाए गए। तत्परता दिखाते हुए सभी बालकों को सुरक्षित अभिरक्षा में लिया गया। आवश्यक औपचारिकताओं की पूर्ति के उपरांत सभी रेस्क्यू किए गए नाबालिगों को आगे की देखभाल एवं वैधानिक कार्रवाई हेतु बाल संरक्षण मंथन, बरहरवा को सुपुर्द कर दिया गया। यह कार्रवाई मालदा मंडल आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.