साहिबगंज, मार्च 16 -- बरहरवा, प्रतिनिधि। रविवार देर रात आई तेज आंधी और बारिश से क्षेत्र में कई जगह पेड़ गिर गए, जिससे विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। आंधी की वजह से कई बिजली के खंभे भी टूट गए, जिसके कारण रात भर बरहरवा और आसपास के इलाकों में बिजली गुल रही। मिली जानकारी के अनुसार तेज हवा के कारण कई स्थानों पर पेड़ सड़क और बिजली तारों पर गिर गए। इससे विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई और आपूर्ति बंद करनी पड़ी। अचानक बिजली चले जाने से लोगों को रात भर काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार सुबह ही बिजली विभाग की टीम क्षतिग्रस्त खंभों और तारों को ठीक करने में जुटी रही। विभाग के कर्मियों द्वारा गिरे पेड़ों को हटाकर लाइन दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है, ताकि जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल की जा सके। स्थानीय लोगों ने बताया कि आंधी काफी तेज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.