साहिबगंज, सितम्बर 4 -- बरहरवा। बरहरवा से पश्चिम बंगाल एनएच-80 पर निसिंद्रा के पास रोड कटने के कारण आवागमन ठप हो गया है। दरअसल बीते कई दिनों से होने वाली बारिश के कारण उक्त स्थान पर इस साल भी रोड तेज बहाव वाली पानी के कारण कट गया है। कटाव के कारण रोड तेज धार में बह गया है। इस कारण पश्चिम बंगाल व झारखंड के बीच सड़क संपर्क बंद हो गया है। बीते 24 घंटे से इस मार्ग पर आवागमन ठप है। इसके कारण जिला का पत्थर उद्योग सबसे अधिक प्रभावित हो गया है। इसके अलावा खाद्य सामग्री, सब्जी, आलू-प्याज के आवक पर भी इसका पूरा असर पड़ा है। हलांकि वाहनों को दुसरे रूट से आवागमन करना मार्ग है जो कुछ अधिक दूरी तय करनी होती है। ज्ञात हो की प्रत्येक साल भारी बारिश की स्थिति में यहां कटाव होता है। इसे देखते क्षेत्र के लोग लंबे समय से यहां पर एक हाई लेबल पुल बनाने की मांग ...