बरहमोरिया में 4000 किलोग्राम जावा महुआ जब्त
गिरडीह, जून 30 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। जिला उत्पाद अधीक्षक शिव कुमार साहू के नेतृत्व में सोमवार को विभाग और मुफ्फसिल थाना की टीम ने सम्बंधित थाना क्षेत्र के बरहमोरिया में अवैध महुआ चुलाई शराब के विरुद्ध छापामारी की। इस दौरान शराब निर्माण के लिए संग्रहित लगभग 4000 किलोग्राम जावा महुआ बरामद किया गया, जिसे मौके पर ही पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया। वहीं, आपूर्ति (सप्लाई) के लिए तैयार लगभग 300 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब को बरामद कर जब्त की गई। बता दें कि इससे पूर्व 24 जून को इसी क्षेत्र में छापामारी की गई थी। उस अभियान की अनुवर्ती कार्रवाई के तहत फिर सघन तलाशी की गई। यह भी पढ़ें- बरहमोरिया में अवैध महुआ शराब को लेकर छापा इस दौरान शराब कारोबारियों के घरों और संदिग्ध स्थलों की जांच की गई। छापामारी दल के पहुंचने की सूचना पर अवैध शराब कारोबार से जुड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.