आगरा, जनवरी 31 -- एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र के बरहन कस्बे को अब जाम की समस्या से राहत मिलेगी। शासन ने यहां बाईपास निर्माण को मंजूरी दे दी है। लगभग 3.950 किलोमीटर लंबे बाईपास के निर्माण के लिए धनराशि की पहली किस्त 8 करोड़ 86 लाख रुपये जारी कर दी गई है। यह बाईपास एत्मादपुर-बरहन रोड पर नगला गोल से शुरू होकर आंवलखेड़ा रोड से जुड़ेगा। इससे कस्बे के भीतर लगने वाले स्थायी जाम से जनता को राहत मिलेगी। बरहन कस्बे में बाईपास का निर्माण करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। निर्माण कार्य 18 माह में पूरा किया जाएगा। विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने बताया कि शासन की व्यय वित्त समिति ने इस परियोजना को 5 वर्षों के अनुरक्षण सहित कुल 25.33 करोड़ रुपये की लागत से स्वीकृति दी है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश शासन के उप सचिव अभय प्रताप श्रीवास्तव की ओर से औपचारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.