बरहनी में आज निकलेगी 5100 कलशों की भव्य शोभायात्रा
सीवान, जून 1 -- सीवान। सदर प्रखंड के बरहनी गांव में नवनिर्मित भव्य शिव मंदिर में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर 1 जून को 5100 कलशों की भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं पारंपरिक परिधान में सिर पर कलश लेकर शामिल होंगी। शोभायात्रा में हाथी-घोड़े भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। कलश यात्रा शिव मंदिर से शुरू होकर रसूलपुर, बिंदुसार होते हुए बरहन दाहा नदी के छठ घाट तक जाएगी, जहां महिलाएं कलश में जल भरेंगी। इसके साथ ही वेदी पूजन, मंडप पूजन, हवन और अन्य वैदिक अनुष्ठानों की शुरुआत होगी। काशी से आए विद्वान आचार्यों के सानिध्य में नौ दिवसीय विशेष पूजा-अर्चना संपन्न कराई जाएगी। ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर का निर्माण गांववासियों के सहयोग से हुआ है। प्राण प्रतिष्ठा, अखंड अष्टयाम औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.