जौनपुर, मई 1 -- मछलीशहर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के बरहता गांव निवासी बांदा जिले की एक कोतवाली में तैनात 54 वर्षीय पुरुषोत्तम यादव का मेदांता अस्पताल लखनऊ में शुक्रवार को सुबह निधन हो गया। वह काफी दिनों से हृदय रोग से ग्रस्त थे। उनको पेशमेकर भी लगा था। बताते हैं कि इधर उन्हें पुनः दिक्कत हुई तो उक्त अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां उनका इलाज चल रहा था।शुक्रवार को 8 बजे सुबह उनका निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को पैतृक आवास बरहता लाया गया जहां से अंतिम दर्शन के बाद दाह संस्कार किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.