जमुई, मई 19 -- बरहट, निज संवाददाता जिला पदाधिकारी नवीन कुमार के निर्देश पर मंगलवार को प्रखंड के पंचायत सरकार भवन कटौना एवं पंचायत भवन मलयपुर बलवाड़ीह परिसर में विशेष सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन उप विकास आयुक्त सुभाष चंद्र मंडल, प्रखंड विकास पदाधिकारी एसके पांडेय, अंचलाधिकारी मयंक अग्रवाल, कटौना मुखिया कपिलदेव प्रसाद तथा मलयपुर मुखिया अनिता देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।मौके पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के उद्देश्य से विशेष सहयोग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- जनसेवा में कोताही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा: रामकृपाल यादव शिविर के माध्यम से विकास कार्यों की समीक्षा, ग्रामीणों...