देवरिया, अप्रैल 30 -- बरहज/देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले की बरहज तहसील के लक्ष्मीपुर कांड और अन्य समस्याओं को लेकर सपा का गुरुवार को बरहज तहसील के घेराव कार्यक्रम को प्रशासन ने विफल कर दिया। प्रशासन ने सपा के जिलाध्यक्ष व्यास यादव समेत तमाम दिग्गजों को उनके घर मे हाउस अरेस्ट कर दिया है।लक्ष्मीपुर में विवाद पांच अप्रैल को ग्राम लक्ष्मीपुर में ग्राम प्रधान द्वारा चकनाली पर सड़क बनाने के विवाद में अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष विजेंद्र सिंह की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने लक्ष्मीपुर के ग्राम प्रधान राजेश यादव और ग्राम दुबौली के ग्राम प्रधान गामा यादव सहित पांच नाम जब और 8 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में तत्कालीन उप जिलाधिकारी विपिन कुमार द्विवेदी को निलंबित किया जा चुका है।आंदोलन की तैयारी अधिव...