बरसौनी टोल प्लाजा पर शराब की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार
पूर्णिया, मई 19 -- बायसी, एक संवाददाता। डगरूआ थाना क्षेत्र के बरसौनी टोल प्लाजा पर वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक स्कॉर्पियो वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वाहन से करीब 179 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। अपर थानाध्यक्ष दीपक कुमार गौतम ने बताया कि बरसौनी टोल प्लाजा के दक्षिण भाग में नियमित वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन की तलाशी लेने पर उसमें विभिन्न ब्रांड की कुल 178 लीटर 920 एमएल विदेशी शराब बरामद हुई। गिरफ्तार तस्कर की पहचान मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र अंतर्गत कलासन गांव निवासी राहुल कुमार के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- फर्नीचर में छिपाकर दरंभगा जा रही साढ़े आठ लाख की शराब जब्त वह श्रीप्रकाश सिंह का पुत्र बताया गया है। प्रारंभिक पूछता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.