बरसोल : धान रोपनी को खेत तैयार कर रहे किसान पर गिरा ठनका, मौत
घाटशिला, अगस्त 18 -- बहरागोड़ा। पूर्वी सिंहभूम जिले के बरसोल में ठनका गिरने से धान रोपनी के लिए खेत तैयार कर रहे किसान की मौत हो गयी। घटना सोमवार शाम खंडामौदा गांव की है। मृतक लक्ष्मण मुंडा प. बंगाल के धोडांगरी का रहनेवाला था। वह अपने रिश्तेदार के घर आया था। बताया जाता है कि लक्ष्मण मुंडा (31 वर्ष) अपने बड़े भाई के साला जगय मुंडा के घर खंडामौदा गांव आया था। सोमवार को धान की रोपनी के लिए शीकला तालाब के समीप खेत को तैयार करने में जगय मुंडा का हाथ बंटा रहा था। तभी शाम में एकाएक मौसम बदला और झमाझम बारिश के साथ बिजली चमकने लगी। सभी खेत से बाहर निकलते कि उससे पहले ही वज्रपात हो गया और चपेट में आकर लक्ष्मण की मौके पर मौत हो गयी। वहीं, बड़े भाई का साला जगय मुंडा बाल-बाल बच गया।खेत में कार्य कर रहे लोगों ने परिजनों को दी जानकारी: हादसे के बाद आसपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.