घाटशिला, अप्रैल 11 -- बहरागोड़ा, संवाददाता। पूर्वी सिंहभूम के बरसोल थाना क्षेत्र के खांडामौदा चौक पर शुक्रवार शाम हुई भीषण दुर्घटना ने इलाके को दहला दिया। कोलकाता से बहरागोड़ा की ओर जा रहा तेज रफ्तार ट्रेलर (एनएल-01 एके 4156) डिवाइडर तोड़ खांडामौदा बाजार के अंदर करीब 150 मीटर तक जा घुसा। इस हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर मौत हो गयी, जबकि ट्रेलर चालक समेत चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर लांघ गया। सड़क किनारे खड़े माटिहाना गांव के बाइक सवार मो. साबिर (58 वर्ष) को चपेट में ले लिया। उसकी मौके पर मौत हो गई। ट्रेलर ने बाजार की कई छोटी-मोटी दुकानों को भी चपेट में ले लिया, जिससे वहां मौजूद ग्राहक सुदर्शन बेरा, गीता नायक और अश्विनी कुंवर घायल हो गए। वहीं, ट्...