बरसों तक सरकार ने नहीं सुनी, गांववालों ने उफनती नदी पर खुद ही बना दी पुलिया- VIDEO
त्यूणी, जुलाई 14 -- मॉनसून के साथ ही उत्तराखंड में मौसम की मार पड़ रही है। प्रदेश के कई इलाकों में बरसात और भूस्खलन के कारण रास्ते बंद पड़े हैं। सैकड़ों गांवों का संपर्क टूट गया है। राजधानी देहरादून से कुछ किलोमीटर दूर त्यूणी में भी हालात काफी बुरे हैं। यहां पुलिया न होने से हर बार बरसात शुरू होते ही आधा दर्जन गांव के लोग जान जोखिम में डालकर उफनती नदी पार करने को मजबूर हो जाते हैं। इस बार ग्रामीणों ने सरकारी सिस्टम से तंग आकर खुद ही पुलिया बना डाली। ग्रामीणों ने पेड़ को काटकर नदी के ऊपर अस्थायी पुल बना दिया। बरसात शुरू होते ही त्यूणी तहसील के दारागाड़ खड्ड पर बसे नखारी छानी क्षेत्र के ग्रामीणों की परेशानी भी बढ़ जाती है। यहां पुलिया नहीं होने के कारण हर साल आधा दर्जन गांवों के लोगों को जान जोखिम में डालकर उफनते खड्ड को पार करना पड़ता है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.