बरसे अंगारे, येलो अलर्ट के बीच पारा 43 पार
फतेहपुर, मई 18 -- फतेहपुर। दोआबा में सोमवार को आसमान से बरसे अंगारों ने लोगों को बेहाल कर दिया। भीषण धूप और लू के थपेड़ों के बीच अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। सुबह से ही शुरू हुई तीखी धूप के कारण दोपहर होते-होते सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसर गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्री-मानसून में देरी के कारण अगले एक सप्ताह तक इस झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं। मई माह के प्रथम सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। दो दिनों में गर्मी प्रचंड पर पहुंच गई है। सुबह होते ही निकल रही तीखी धूप ने मौसम में गर्माहट ला दिया है। जिले का तापमान बढ़ने से मौसम वैज्ञानिकों ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। सुबह सात बजे ही धूप लोगों के शरीर को भेद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.