गौरीगंज, जून 25 -- अमेठी। कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच गुरुवार की शाम अचानक बरसात हुई। बरसात से तपिश से राहत मिली, लेकिन उमस बरकरार रही। वहीं किसानों ने बरसात का स्वागत किया है। गुरुवार को दिनभर तेज धूप और उमस के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। दोपहर के समय सड़कें अपेक्षाकृत सूनी दिखाई दीं और लोग गर्मी से बचने के लिए घरों तथा कार्यालयों में ही रहने को मजबूर रहे। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम करीब चार बजे अचानक मौसम ने करवट ली। आसमान में बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। यह भी पढ़ें- आसमान से बरसी आग, तपिश से जनजीवन बेहाल; तापमान 38 डिग्री पर पहुंचा बारिश के चलते वातावरण में कुछ देर के लिए ठंडक घुल गई और लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। बारिश के बाद तापमान में भ...