मथुरा, फरवरी 11 -- बरसाना, आईआईटी रुड़की के इंजीनियरों की मौजूदगी में सुधार कार्य होने के बाद सात फरवरी को बरसाना में राधा रानी रोपवे का संचालन शुरु किया गया था। मंगलवार को तकनीकि खराबी के चलते रोप-वे का संचालन पुन: रोकना पड़ा। इसके चलते श्रद्धालु राधा रानी मंदिर रोपवे से नहीं जा सके। कर्मचारी रोपवे में आए फाल्ट को ढूंढने में पूरे दिन जुटे रहे। खराबी ठीक होने के बाद रोपवे का संचालन पुन: प्रारंभ किया जाएगा। हाल ही में एक से 7 फरवरी तक बरसाना स्थित राधारानी रोपवे में आईआईटी रुड़की के इंजीनियरों की देखरेख में सुधार कर के ट्रालियों की संख्या 12 से घटाकर 6 कर दी थी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या न हो। इस सुधार कार्य के दो दिन बाद ही रोपवे में तकनीकी खराबी आ गई। इसके चलते रोपवे का संचालन बंद कर दिया गया। मंगलवार को श्रद्धालु रोपवे से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.