बरसाना में बाल भिक्षावृत्ति करने वाले 25 बच्चे कराये मुक्त
मथुरा, मई 25 -- बाल भिक्षावृत्ति और बालश्रम के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 बच्चों को भिक्षावृत्ति से मुक्त कराया। यह अभियान थाना बरसाना क्षेत्र स्थित श्रीजी राधारानी मंदिर के आसपास चलाया गया, जहां बड़ी संख्या में बच्चे भीख मांगते हुए पाए गए। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत की गई। अभियान में थाना एएचटीयू/एसजेपीयू पुलिस टीम के साथ चाइल्ड लाइन और बाल संरक्षण इकाई की टीम भी शामिल रही। संयुक्त टीम ने मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में सघन छापेमारी कर बच्चों को भिक्षावृत्ति से मुक्त कराया। कार्रवाई के बाद सभी बच्चों की आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। साथ ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.