मथुरा, अगस्त 2 -- पर्यावरण संरक्षण एवं ब्रज संस्कृति के सम्मान को समर्पित एक पेड़ मां राधे के नाम अभियान के अंतर्गत लायंस क्लब दिल्ली राधा द्वारा शनिवार को माताजी गौशाला, बरसाना में वृक्षारोपण महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। जिमें 5000 पौधों के रोपण करने को महा अभियान चला। यह अभियान संत रमेश बाबा के आह्वान एक पेड़ मां राधे के नाम से प्रेरित होकर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ब्रज में प्रकृति एवं संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना को सुदृढ़ करना है। इस अवसर पर गौशाला अध्यक्ष ब्रज शरण महाराज, राधा कांत शास्त्री, सुनील सिंह ब्रजदास, हिमांशु शर्मा, लायंस क्लब के पदाधिकारियों, समाजसेवियों, पर्यावरण प्रेमियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक पौधे रोपकर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया।इस अवसर पर लायंस इंटरनेशन...