मथुरा, मार्च 26 -- थाना बरसाना के अंतर्गत गांव भरनाखुर्द और गांव कमई निवासी दो लोगों के खातों से साइबर शातिरों ने 13 दिन के अंदर 2.34 लाख रुपये पार कर दिये। इसकी जानकारी होने पर पीड़ितों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है। मंगलवार को गांव भरनाखुर्द, बरसाना निवासी प्रेमचन्द ने दी तहरीर में कहा कि 18 मार्च की रात 12:34 बजे उनके कैनरा बैंक खाते से साइबर शातरों ने धोखाधड़ी करते हुए एक के बाद एक कर एक लाख 34 हजार रुपये अन्य खाते में ट्रांसफर कर दिये। इसमें से 49 हजार, 20 हजार, 19999, पांच हजार और 40 हजार रुपये निकाल लिये। इसकी जानकारी होने पर बैंक के साथ ही थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।गांव कमई, बरसाना निवासी ईश्वर चन्द्र द्वारा दर्ज करायी रिपोर्ट में कहा है कि पांच मार्च को वह जयपुर-अजमेर के रास्ते में थे। शाम करीब पांच ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.