मथुरा, फरवरी 14 -- बरसाना में लड्डू होली 24 व विश्व प्रसिद्ध लठामार होली 25 फरवरी को खेली जाएगी। राधाजी के धाम में होली के आयोजन देखने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को गंदगी से नहीं गुजरना पड़े इसके लिए जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह के निर्देश पर जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल ने पंचायत राज विभाग के 300 सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। ये कर्मचारी 24 घंटे अपने अपने निर्धारित सेक्ट्ररों की सफाई करेंगे। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि बरसाना की होली के दौरान सफाई कर्मचारी अपने अपने सेक्टर के एडीओ के निर्देशन में सफाई करेंगे। उन्होंने सभी सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगा दी है। कर्मचारी अपने अपने ब्लाक के एडीएओ या पंचायत सचिव से अपनी ड्यूटी प्राप्त कर लें। उन्होंने बताया कि इनकी निगरानी के लिए 10 एडीओ पंचायत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.