बरसात से पूर्व बाढ़ से बचाव की तैयारी शुरू, गंगा बैराज व तटबंधों का निरीक्षण
मुजफ्फर नगर, जून 14 -- मुजफ्फरनगर संभावित बाढ़ और बचाव को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। शनिवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व अनिरुद्ध प्रताप सिंह एवं उपजिलाधिकारी जानसठ रश्मि लांबा ने बाढ़ संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर बाढ़ बचाव को लेकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ गंगा बैराज, तटबंधों तथा संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- डीएम ने बाढ़ सुरक्षा एवं कटाव निरोधक कार्यों का किया निरीक्षणबाढ़ बचाव की तैयारी एडीएम वित्त एवं राजस्व अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने सिंचाई एवं ड्रेनेज खंड के अधिकारियों से कहा कि बरसात से पूर्व बाढ़ बचाव को लेकर सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में लापरवाही बर्दाश्त न की जाएगी। यह सुनिश्चित किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.