देवरिया, मई 25 -- देवरिया, निज संवाददाता। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को सड़क निर्माण कार्यों की डीएम मधुसूदन हुल्गी ने समीक्षा की। बैठक में विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों के साथ सड़़क परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ बरसात से पहले पूरा करने का निर्देश दिया।

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता डीएम ने बरसात से पहले सभी प्रमुख सड़क निर्माण कार्यों में अपेक्षित प्रगित का निर्देश देते हुए कहा कि इसमें शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। परियोजनाओं को तय समयसीमा में मानक के अनुसार पूरा कराया जाए। डीएम ने राम-जानकी मार्ग, नवलपुर-सिकंदरपुर मार्ग, सलेमपुर बाईपास, देवरिया बाईपास एवं तमकुहीराज-मझौली मार्ग निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। राम-जानकी मार्ग की समीक्षा में बताया गया कि लगभग 598...